सगमा में शीतलहर को देखते हुए कंबल वितरण, कम संख्या को लेकर उठी मांग

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा):
भीषण शीतलहर को देखते हुए सरकार की ओर से सगमा प्रखंड के बीरबल पंचायत सचिवालय में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 कंबलों का वितरण पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के हाथों गरीब और असहाय लोगों के बीच किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मात्र 100 कंबल पांच हजार की आबादी वाले बीरबल पंचायत के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत में लगभग एक हजार गरीब और असहाय लोग हैं, ऐसे में सीमित संख्या में कंबल मिलने से जरूरतमंदों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है।
कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड प्रमुख अजय कुमार साह ने कहा कि कंबल लेने वालों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि प्रत्येक पंचायत को कम से कम 500 कंबल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
वहीं विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव ने कहा कि कंबलों की संख्या कम होने के कारण गरीब और असहाय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने कंबल नहीं मिलने से नाराज लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार से कंबलों की संख्या बढ़ाकर एक हजार किए जाने की मांग की जाएगी, ताकि अगली खेप में सभी जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम में केश्वर यादव, रामचंद्र साह, बालेश्वर यादव, लालमन यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!