सगमा प्रखंड की समस्याओं को लेकर प्रमुख ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा: सगमा प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने शुक्रवार को बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी राम निवास मिर्धा को आवेदन देकर सगमा प्रखंड की कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निदान की मांग की।

प्रमुख ने आवेदन में बताया कि मनरेगा समेत कई विकास योजनाओं का संचालन सरकारी नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। मनरेगा एक श्रमिक-आधारित योजना है, लेकिन यहां मशीनों से कार्य कराया जा रहा है, जिससे मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि सगमा प्रखंड में पूर्णकालिक अंचलाधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण आम लोगों को अपने कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। इससे विकास कार्य भी ठप पड़ गए हैं।

वहीं, पंचायत समिति सदस्यों द्वारा स्वीकृत 15वें वित्त आयोग के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भुगतान तीन माह से लंबित है। इसके लिए समिति सदस्य लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

प्रमुख ने एसडीओ से अनुरोध किया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। आवेदन प्राप्त करने के बाद एसडीओ राम निवास मिर्धा ने जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर उपप्रमुख अर्जुन पासवान, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!