श्री बंशीधर नगर : 16 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान और लैंड बैंक को रद्द करने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र प्रखंड कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह को सौंपा।

प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि सरकार जनता की गंभीर समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलकर ग्राम में वर्षों से टूटा बांध आज तक नहीं मरम्मत किया गया, जबकि डोभा का निर्माण कर खानापूर्ति की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार लगातार बढ़ावा पा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आंदोलन को तेज किया जाए।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए 16 सूत्री मांगपत्र में किसानों के कर्ज माफ करने, महिलाओं को ऋण जाल से मुक्त कराने, तुलसी दामर डोलोमाइट खदान को चालू कराने, वनों के विकास, आहर-तालाब निर्माण कर रोजगार व राजस्व सृजन का माध्यम बनाने, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में तेजी लाने, रजिस्टर-टू से लगान वसूलने, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान करने जैसी मांगे शामिल थीं।

इसके अलावा जंगीपुर के आदिवासियों की जमीन से अवैध कब्जा हटाने, सरकारी कार्यालयों व स्कूलों के रिक्त पदों को भरने, किसानों व बेरोजगारों को ₹10,000 मासिक पेंशन देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹3,000 प्रति माह करने, टाउन हॉल और बस पड़ाव के निर्माण, पेयजल के ठोस इंतजाम, बिगड़े चापानलों व जलमीनारों की मरम्मत, तथा फ्लोराइड प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की मांग की गई।

प्रदर्शन में रामेश्वर प्रसाद अकेला, श्री राम, विद्या पासवान, मदन राम, रामनाथ उरांव, रामविजय सिंह, यूनुस खान, मांदेव भुइया, नरेश भुइया, रामकेश पाल, भगवानी देवी, कौशल्या देवी, मजबुल्लाह खान समेत बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!