श्रीकृष्ण गोशाला समिति गढ़वा के चुनाव में विनोद कुमार पाठक अध्यक्ष निर्वाचित

Location: Garhwa

72 मतों से मिली जीत, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
गढ़वा। श्रीकृष्ण गोशाला समिति, गढ़वा की प्रबंध समिति (कार्यकाल 2026–2030) के लिए चुनाव रविवार, 4 जनवरी 2026 को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम सभा के उपरांत पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया गया। मतदान स्थल श्रीकृष्ण गोशाला परिसर, बस स्टैंड के निकट निर्धारित था।
चुनाव प्रक्रिया अंचल निरीक्षक श्री शंभू सिंह की उपस्थिति में पर्यवेक्षक के रूप में संपन्न हुई। मतदान के उपरांत तत्काल मतगणना कराई गई, जिसमें कुल 119 मत पड़े। इनमें से एक मत अवैध पाया गया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में श्री विनोद कुमार पाठक को 95 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री संतोष कुमार सौन्डिक को 23 मत मिले। इस प्रकार श्री विनोद कुमार पाठक को 72 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।
चुनाव में अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
उपाध्यक्ष (पद–1) : श्री उपेन्द्र सिंह
उपाध्यक्ष (पद–2) : श्री घनश्याम प्रसाद
सचिव : श्री श्याम सुंदर प्रसाद
कोषाध्यक्ष : श्री नंदलाल प्रसाद
उप-कोषाध्यक्ष : श्री प्रवीण कुमार जायसवाल

चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद अध्यक्ष सहित सभी निर्वाचित एवं निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समिति के सदस्य विजय कुमार पांडे, नंदकुमार गुप्ता, अवधेश कुशवाहा एवं विजय केसरी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव संचालन समिति ने शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, मतदाताओं, अधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!