शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की मांग

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा): बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जतरो-बंजारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। सेमरी निवासी पिंटू अंसारी ने इस मामले में उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वर्ष 2018-19 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत में 62 शौचालय निर्माण के लिए 7 लाख 44 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि पंचायत की मुखिया रुकशाना बीबी और जलसहिया विमला देवी द्वारा उक्त राशि की निकासी कर ली गई, लेकिन अधिकांश शौचालय आज तक अधूरे पड़े हैं। आवेदन में यह भी कहा गया है कि फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया है।
क्या कहा मुखिया पक्ष ने:
इस संबंध में जतरो-बंजारी पंचायत की मुखिया रुकशाना बीबी के पति नसरूदीन अंसारी उर्फ बहादुर अंसारी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 62 शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें से 31 शौचालय मुखिया और 31 शौचालय जलसहिया के जिम्मे थे। उन्होंने कहा कि कुछ शौचालयों का निर्माण कराया गया है और कुछ अभी बाकी हैं, जिन्हें पूरा किया जाएगा। राशि निकासी के सवाल पर उन्होंने बताया कि मुखिया और जलसहिया के बीच आपसी विवाद के कारण कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 31 शौचालयों की राशि 3 लाख 72 हजार रुपये की निकासी की गई है।
क्या कहा जलसहिया पक्ष ने:
जलसहिया विमला देवी के पुत्र ने बताया कि 31 शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी उनके पास भी थी और 3 लाख 72 हजार रुपये की निकासी की गई थी। हालांकि शौचालय निर्माण अधूरा रहने के सवाल पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
बताया गया कि इस मामले की जानकारी पहले भी बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
आवेदक पिंटू अंसारी ने इस मामले की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा, ग्रामीण विकास विभाग रांची तथा झारखंड के मुख्यमंत्री को भी भेजी है।
अब देखना यह होगा कि करीब 7 लाख 44 हजार रुपये की सरकारी राशि से जुड़े इस मामले में जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
इस संबंध में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की मांग

    शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की मांग

    चैनपुर में वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी

    चैनपुर में वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी

    मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में शांति व सौहार्द के साथ मनी होली

    मझिआंव व बरडीहा प्रखंड में शांति व सौहार्द के साथ मनी होली

    मेराल में हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया होली पर्व

    मेराल में हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया होली पर्व

    नगर ऊंटारी थाना में पहली बार हुआ होली मिलन समारोह, थाना प्रभारी के गीतों पर झूमे लोग

    नगर ऊंटारी थाना में पहली बार हुआ होली मिलन समारोह, थाना प्रभारी के गीतों पर झूमे लोग

    पाल्हे कला में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    पाल्हे कला में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
    error: Content is protected !!