शॉर्ट सर्किट से मुर्गी फार्म में आग, 5.5 लाख की संपत्ति जलकर राख

Location: Ramana

रमना थाना क्षेत्र के मडवनिया गांव निवासी मुकेश मेहता के मुर्गी फार्म में अचानक आग लगने से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश मेहता मुर्गियों को दाना खिला रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण एलटी तार टूटकर उनके मुर्गी फार्म पर गिर गया। जब तक बिजली आपूर्ति रोकी जाती, तब तक पूरा फार्म और उसमें मौजूद 1300 चूजे जलकर खाक हो चुके थे।

गनीमत रही कि इस दौरान फार्म में मौजूद मुकेश मेहता, उनकी पत्नी चंदा देवी और दूधमुहा बच्चा युवान जान बचाकर भागने में सफल रहे। आगलगी की इस घटना में मुर्गी फार्म के साथ-साथ मुर्गियों का दाना, समरसेबल पंप, सोलर प्लेट, बैटरी सहित अन्य रोजमर्रा की चीजें भी जलकर नष्ट हो गईं।

पीड़ित मुर्गी पालक के अनुसार, इस घटना से उन्हें करीब पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!