शिवरी गांव के बजरंगबली मंदिर में मूर्ति खंडित करने वाला युवक पकड़ा गया, चार दिनों में नई मूर्ति स्थापित करने पर बनी सहमति

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के शिवरी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में सोमवार को एक बाहरी युवक ने घुसकर बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय, कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर थाना ले गए।

मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रभुनाथ दुबे के आवास पर ग्रामीणों एवं आरोपी के गांव के जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समझौता पत्र तैयार किया गया। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मूर्ति खंडित करने वाला युवक रविन्द्र सिंह उर्फ टुन्नु सिंह, पिता नरेश सिंह उर्फ अलबेला सिंह, निवासी ग्राम अधेरिया कला, पोस्ट कजरात नावाडीह, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू का है।

थाना प्रभारी अशफाक आलम के अनुसार, घटना की सूचना आरोपी के घरवालों को दी गई थी। इसके बाद उपमुखिया राजेश सिंह, समझे आलम, तथा वार्ड सदस्य पप्पू बैठा थाना पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच दोनों पक्षों से समझौता हुआ कि खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसकी लागत राशि आरोपी पक्ष वहन करेगा।

इसके लिए 14 नवंबर तक नई मूर्ति मंदिर में स्थापित करने की समयसीमा तय की गई है। समझौते में यह भी उल्लेख है कि यदि निर्धारित समय तक नई मूर्ति नहीं लगाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समझौते के समय जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!