शांति निवास और सूरत पांडे सेमी फाइनल में

Location: Garhwa

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगि

गढ़वा

जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में शांति निवास ने ज्ञान भारती को और सूरत पांडे पब्लिक स्कूल ने बीएनटी संत मेरी को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराकर प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार सेमी फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले गए पहले मैच में ज्ञान भारती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युग के 24 और बिपिन के 16 रन के सहारे निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 67 रन बना पाई। शांति निवास की और से रविरंजन ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम ने आदित्य के 15 रन के सहारे चार गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर विजई लक्ष्य को पा लिया। ज्ञान भारती की और से सरताज ओर जिशान ने दो दो विकेट लिया। दूसरे मैच में सूरत पांडे पब्लिक स्कूल पहले बल्लेबाजी करते हुए सिब्ते के 34 और उदित के 16 रन के सहारे दो विकेट के नुकसान पर 76 का स्कोर खड़ा किया। बीएनटी संत मेरी की और से नक्की और तन्मय ने दो दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएनटी संत मेरी की शुरुआत अच्छी रही एक समय बीएनटी संत मेरी की टीम ने बेहतर खेलते हुए मैच अपने पाले में कर लिया था, मैच के अंतिम ओवर में संत मेरी को छह गेंद पर 9 रन की जरूरत थी सिब्ते ने अपनी टीम की और से बेहतर। गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में ला दिया अंतिम गेंद पर टीम को पांच रन की जरूरत थी पर बीएनटी की टीम एक रन ही बना पाई इसी के साथ रोमांचक मुकाबले में सूरत पांडे पब्लिक स्कूल तीन रन से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के इतिहास में सेमी फाइनल में प्रवेश करने में 24 साल लग गए। प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार सूरत पांडे पब्लिक स्कूल के सिब्ते को और शांति निवास के आदित्य यादव को गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी कमलेश कुमार सिन्हा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बब्लू पटवा ने दिया । इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो हमें अनुशासन, टीम वर्क, और सहनशीलता सिखाता है। ये गुण न केवल क्रिकेट में, बल्कि जीवन के हर पहलू में काम आते हैं। पूर्व खिलाड़ी सह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बब्लू पटवा ने कहा कि आप जिस मैदान पर खेल रहे हैं यह मैदान काफी ऐतिहासिक रहा है इस मैदान पर बड़े-बड़े क्रिकेटर खेले हैं और जिले का नाम रोशन किए हैं आप लोग हैं उन लोगों की तरह अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले नाम रोशन करें। इस मौके पर प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष दीपक, सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, आकाश कुमार, मनीष पाठक, मोहसिन, नमन कुमार, प्रवीण मिश्रा, अरविंद दुबे, दिव्या रंजन सहित कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!