शहर में नो एंट्री में एंट्री कर रहे भारी वाहन, आम से लेकर खास तक हैं परेशान

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने और भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर में नो एंट्री लागू की गयी है. लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह है कि शहर में नो एंट्री का पालन नहीं हो रहा है. जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए नो एंट्री के नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही है. शहर में इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश होता दिख रहा है. एक तो ऐसे ही शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश से लोग परेशान हो रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूल जा रहे बच्चों और अभिभावकों को हो रही है. इसपर ना तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना ही ट्रैफिक पुलिस शहर में इस प्रकार के वाहनों का प्रवेश होने रोक रही है। इससे यातायात व्यवस्था और बेकाबू होती जा रही है. ऐसे ही हालात मुख्य सड़कों पर देखने को मिलते हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं शहर के लोगों का मानना है कि जिला प्रशासन का आदेश कागजी घोषणा रह गया है. यह दिखावे की नो एंट्री है. शहर में लगातार भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं. भारी वाहनों के प्रवेश के कारण शहर में दुर्घटना के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है. बावजूद शहर में भारी वाहन का प्रवेश जारी है. इसमें हादसा होने की संभावना बनी रहती है. जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद शहर के नो एंट्री एरिया में 16 चक्का ट्रक, हाईवा, ट्रैक्टर ट्राॅली जैसे मालवाहक प्रवेश करते हैं. आलम यह है कि वाहनों की एंट्री से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है।जिसके कारण आये दिन शहर में जाम की स्थिति बन जाती है. यह सब कुछ देखकर भी यातायात के जिम्मेदार मौन बने हुए हैं. ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली देखकर लगता है कि लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने में ट्रैफिक पुलिस की रुचि नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!