शहर थाना की पुलिस ने हवलदार के पुत्र को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से कराया मुक्त

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर शहर प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने अपहरण मामला को सुलझाने का काम किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक निवासी हवलदार दिनेश कुमार के पुत्र संदीप कुमार का अपहरण पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव निवासी अरविंद शुक्ला के पुत्र शुभम शुक्ला और पाटन थाना क्षेत्र के पाल्ले गांव निवासी अनुज शुक्ला के पुत्र कुंदन कुमार शुक्ला के द्वारा किया गया था। इसके बाद भुक्तभोगी दिनेश कुमार सिंह के द्वारा शहर थाना में अपने पुत्र संदीप कुमार सिंह के अपहरण होने से संबंधित मामला को शहर थाना में दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपहरण कर्ताओं की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिला की संदीप कुमार सिंह को हाउसिंग कॉलोनी के एक खपरैल मकान में बंद करके रखा गया हैं।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और अपहरण कर्ताओं के चंगुल से संदीप कुमार सिंह को मुक्त कराया। मालूम हो कि अपहरण कर्ताओं से मुक्त होकर संदीप कुमार सिंह राहत का सांस लिया।वही पुलिस ने अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस शहर थाना में पूछताछ कर रही है।पूछताछ के दौरान अपहरण कर्ताओं ने अपहरण करने का मामला पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान कौतुक पांडे, चंद्र प्रकाश शुक्ला, सत्येंद्र कुमार,पंचम कुमार तिवारी, सुनील कुमार,मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!