Location: पलामू
मेदिनीनगर। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात एएसआई शशि रंजन पांडे ने मानवता का परिचय देते हुवे एक गरीब बच्ची को अपने देखरेख में इलाज करवाने का काम किया।जानकारी के अनुशार तरहसी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी अनिल यादव की पुत्री दुर्गी देवी रविवार की सुबह खेलने के क्रम में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था।इसके बाद अनिल यादव अपनी पुत्री दुर्गी कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।उनके पास राशन कार्ड नहीं था।जिसके कारण उसका ऐक्सरे नही हो रहा था।इसी बीच एएसआई शशि रंजन पांडे की नजर घायल बच्ची पर पड़ी उन्होंने बच्ची का इलाज अपने देखरेख में करवाया और आर्थिक सहयोग भी किया।












