शर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत पर पहुंचे विधायक, स्वजनों से की मुलाकात

Location: Ramana

रमना: रमना क्षेत्र के मंगरा-बियवाटीकर में शर्पदंश से गर्भवती सुनिता देवी की आकस्मिक मौत की सूचना पर शनिवार को विधायक अनंत प्रताप देव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके पर ही आर्थिक सहायता प्रदान की और आपदा राहत कोष से मिलने वाले लाभ को शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

विधायक अनंत प्रताप देव ने मौके से ही गढ़वा सिविल सर्जन को फोन कर सभी अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज में उपयोग होने वाले एंटीवेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सके।

इस दौरान उन्होंने मृतका के परिजनों से विस्तार से बातचीत की और प्रशासन की ओर से त्वरित सहायता का आश्वासन दिया। स्वजनों ने विधायक द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार जताया।

मौके पर मुखिया अनीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, नरेश प्रसाद गुप्ता, सुभान अंसारी, नागेंद्र कुमार सिंह, अनुज कुमार चंद्रवंशी, रोहित वर्मा, राकेश सिंह, संदीप कुमार, राजीव कुमार, मोहम्मद फारूक समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!