शराब के नशे में कार चालक ने दो छोटी बच्चियों को मारा टक्कर हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में एक कार चालक ने दो बच्चो को कुचल दिया। जबकि कई लोगों को गंभीर चोट लगी है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह,टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी दोनों घायल बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चों की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी अशोक चौहान की पुत्री निधि कुमारी उम्र 6 वर्ष और औरंगाबाद निवासी जितेंद्र नोनिया की पुत्री नैना कुमारी उम्र 11 वर्ष के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद शहर थाना की पुलिस कार चालक और कार को जब्त कर थाना ले गई है।इस घटना के बाद से पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों बच्ची अपने परिवार के साथ मेदिनीनगर डिज्नीलैंड मेला देखने आए थे रेलवे स्टेशन से उतरकर दोनों मेला देखने जा रहे थे।इसी बीच शराब के नशे में कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!