बंशीधर नगर (गढ़वा):- बुधवार को शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय में कर्मियों की एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 का महाविद्यालय को मिले अनुदान की राशि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा रोके जाने को लेकर चिंता व्यक्त की गई। कर्मियों ने इस बात पर शासी निकाय के सदस्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के दबाव में अनुदान को रोक कर रखने एवं वितरण नहीं करने पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुए दोनों की जमकर निंदा किया। सभी कर्मियों ने एक मत होकर इसका विरोध करने का निर्णय लिया। सभी कर्मियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पूर्व सचिव को पुनः सचिव बनाने के लिए दबाव बनाने हेतु अनुदान को रोके जाने का आरोप लगाते हुए पुरजोर विरोध किया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इसके विरोध में आगामी 24 जनवरी को महाविद्यालय कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बावजूद अनुदान को लेकर कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होता है, तो आगे की रणनीति तय कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। सभी कर्मियों ने आगे कठोर आंदोलन करने के प्रति अपनी सहमति व्यक्त किया। मौके पर प्राचार्या विद्या सिंह, प्रतिमा सिंह, कुमारी पूजा सिंह, अंजू सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रागीब अहमद, सुनील कुमार, अभिजीत कुमार देव, रेखा देवी, पंकज कुमार चतुर्वेदी, इंदु शेखर पांडेय, कृष्ण मुरारी सिंह, विजय ठाकुर, राकेश कुमार, कुमारी प्रतिमा कुमारी, उदय राम, मदन सिंह, विकास प्रताप देव, परवेज अंसारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।












