विद्यालय प्रबंधन समिति ने हेडमास्टर पर एमडीएम घोटाले का लगाया आरोप, हटाने की मांग

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विडंडा में प्रधानाध्यापक नीरज तिवारी पर मिड-डे मील (MDM) और विकास मद की राशि में घोटाले का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयराम चौधरी ने जिला शिक्षा अधीक्षक और बीआरसी कार्यालय को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने एमडीएम की ₹50,000 की निकासी कर इसे सीएसपी संचालक विश्वनाथ चौधरी के खाते में डलवा दिया। इसमें से ₹30,000 एक किराना दुकानदार को दिया गया, जबकि शेष ₹20,000 का कोई हिसाब नहीं दिया गया। इसके अलावा, विद्यालय विकास मद की ₹46,000 की राशि भी निकासी कर कोई विवरण नहीं दिया गया

शनिवार को स्कूल परिसर में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष शेख सबिल आलम, नबी शेख, अजीमुद्दीन खां, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मो. आजाद, रहमत अंसारी, राशिद शोएब और फैज सहित अन्य ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें हेडमास्टर से हिसाब मांगा गया। लेकिन उन्होंने कहा कि बीआरसी समेत अन्य जगहों पर भी पैसा देना पड़ता है, और वे कोई हिसाब नहीं दे सके।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक के कार्यभार संभालने के बाद से स्कूल में अनियमितताएं बढ़ी हैं। एक साल में लगभग आधा दर्जन बार विद्यालय समिति अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक से हेडमास्टर को हटाने की मांग की है, अन्यथा अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है

इस मामले में जब प्रधानाध्यापक नीरज तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं मीडिया को कुछ नहीं बताऊंगा, सिर्फ अपने सक्षम पदाधिकारी को जानकारी दूंगा।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!