विकास योजनाओं को लेकर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को भेजा आवेदन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को आवेदन भेजकर नगर क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की है।

उन्होंने आवेदन में श्री बंशीधर मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, नगर क्षेत्र में बस स्टैंड का निर्माण, राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण और बभनी खांड डैम के सुंदरीकरण जैसी योजनाओं को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है।

पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि इन सभी योजनाओं को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पारित कर राज्य सरकार को भेजा जा चुका है और इनकी निविदा भी प्रकाशित की जा चुकी थी। बावजूद इसके, तीन वर्षों से यह योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री बंशीधर नगर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार की सीमाओं से सटा क्षेत्र है, जो पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाल ही में महामहिम राज्यपाल का आगमन भी हो चुका है, जिससे इस क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता और उजागर हुई है।

विजया लक्ष्मी देवी ने मुख्य सचिव से विनम्र आग्रह किया है कि इन लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए अविलंब कार्य प्रारंभ कराया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!