वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रंजन के निधन पर शोकसभा, विधायक ने जताई गहरी संवेदना

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): जिले के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के आकस्मिक निधन पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में शोकसभा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके निधन को समाज और विशेष रूप से सतबहिनी झरना तीर्थ के लिए अपार क्षति बताया।
मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समिति प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा, “कम उम्र में सुलझी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आशुतोष रंजन सिन्हा को पूरे पलामू प्रमंडल में जाना जाता था। उनके असमय निधन ने सभी को मर्माहत कर दिया है। यह समाज और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा, “समिति के सदा सक्रिय सदस्य प्रियरंजन सिन्हा के पुत्र और सतबहिनी तीर्थ के विकास के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले आशुतोष का निधन अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में समिति उनके परिवार के साथ खड़ी है।”

शोकसभा में संत हरिदास महात्मा जी, नवल किशोर तिवारी, नंदलाल दुबे, सुदर्शन तिवारी, गोरखनाथ सिंह, अशर्फी सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!