Location: Meral

मेराल। “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल, लातदाग (मेराल) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन और विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” गीत के मूल स्वरूप के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर को पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रविंद्रनाथ टैगोर ने कहा था — “बंकिमचंद्र का आनंद मठ सिर्फ एक उपन्यास नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत का सपना है।”
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “आज हम सभी एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं। ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि यह हमारे देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति प्रेम का प्रतीक है।”
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में रिजवान अंसारी, बसंत यादव, नागेंद्र प्रसाद ठाकुर, पवन कुमार यादव, अनुप राम, शमा परवीन, सूफिया नाहीद, अमिता कुमारी, बलराम शाह, प्रदीप कुमार सिंह, अंकित कुमार पासवान, अंजू आदि उपस्थित थे।












