लोक अदालत में 32 मामलों का निष्पादन, 3.66 लाख रुपए राजस्व की वसूली

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष नलिन कुमार के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

लोक अदालत में दो बेंच गठित किए गए थे। पहले बेंच की अध्यक्षता एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी और दूसरे की एसीजेएम अरविंद कच्छप ने की। अदालत में कुल 32 मामलों का निष्पादन हुआ, जिससे 3 लाख 66 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।

एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी की अदालत में बिजली से संबंधित 23 मामलों का निपटारा करते हुए 2 लाख 34 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं एसीजेएम अरविंद कच्छप की अदालत में 9 आपराधिक मामलों का निष्पादन किया गया।

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा ने बताया कि मासिक लोक अदालत में विशेष रूप से विद्युत विवादों का समाधान किया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे मासिक और राष्ट्रीय लोक अदालतों में भाग लेकर अपने मामलों का सहज समाधान कराएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन
    error: Content is protected !!