लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने चलाया फूड फॉर हंगर अभियान, 300 लोगों को कराया खिचड़ी प्रसाद ग्रहण

Location: Garhwa

गढ़वा।
लायंस क्लब गढ़वा सिटी द्वारा लायंस जिला 322 ए के आह्वान पर फूड फॉर हंगर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को शनि मंदिर, गढ़वा परिसर में लायंस क्लब गढ़वा सिटी की ओर से फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब गढ़वा सिटी के क्लब प्रेसिडेंट लायन आर.एन. प्रसाद, लायन सुशील केसरी, लायन लखन कश्यप, लायन सुनील कुमार (एमजेएफ), लायन दयाशंकर गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
लायंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि फूड फॉर हंगर अभियान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक भोजन पहुँचाना है। क्लब द्वारा आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी और सेवा आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!