लगमा में भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन बैठक व ‘मन की बात’ कार्यक्रम, हेमंत सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप

Location: Garhwa


भाजपा किसान मोर्चा की ओर से लगमा स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में टिफिन बैठक एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने हेमंत सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। धान खरीद में जानबूझकर देरी की गई ताकि माफिया राज को बढ़ावा मिल सके। किसानों को समय पर खाद और बीज तक नहीं मिल पा रहा है, वहीं सत्ता में बैठे मंत्री और अफसर कालाबाजारी को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पवन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पलामू प्रमंडल में सोन नदी से पाइपलाइन के माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना शुरू की गई थी, लेकिन झामुमो सरकार की अव्यवस्था के कारण यह योजना पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा किया था, लेकिन किसानों से मात्र 2450 रुपये में धान खरीदकर उन्हें ठगा गया। धान खरीद में अत्यधिक देरी के कारण लगभग 60 प्रतिशत किसानों को मजबूरी में माफियाओं के हाथों औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ा, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि झामुमो सरकार ने किसानों के साथ बड़ा छल किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कृषि आशीर्वाद योजना चलाई थी, जिससे किसानों को सहयोग राशि मिलती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया। झामुमो सरकार हर स्तर पर किसानों को प्रताड़ित कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, किसान मोर्चा जिला प्रभारी परितोष सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, संजय जायसवाल, मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन, मनोज जायसवाल, अशोक केशरी, कंचन पाण्डेय, महेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!