रॉयल बस की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल, बस जब्त

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर पड़वा चट्टान के समीप रॉयल नामक यात्री बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मकरी गांव के बरवाबांध निवासी विनोद यादव (35 वर्ष), पिता स्व. रूपनारायण यादव के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विनोद को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि विनोद अपने परिचित को रॉयल बस पकड़ाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग गश्ती दल के एएसआई नारायण प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!