Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के भूषही गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया है। व्यक्ति का शव बीचो-बीच धड़ से अलग था। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी लाल जी कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों घटना के बारे में पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुड़ गई है। थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के पश्चात यह घटना हत्या बताया जा रहा है।शक के आधार पर कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।












