राशन घोटाले की जांच में जुटे अधिकारी, सीओ ने कहा— स्पष्टीकरण के बाद होगी कार्रवाई

Location: Ramana

रमना/प्रतिनिधि

रमना पंचायत के चट्टनिया टोला स्थित पीडीएस दुकानदार रामस्वरूप राम पर लाभुकों का अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने के आरोपों की जांच शनिवार को अंचलाधिकारी विकास पांडेय ने सहायक गोदाम प्रभारी राहुल प्रकाश के साथ की। इस दौरान प्रमुख करुणा सोनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार भी मौजूद रहे।

जांच के क्रम में अधिकारियों ने डीलर के गोदाम का निरीक्षण किया, जहां 32 बोरी गेहूं एवं 47 बोरी चावल का भंडारण पाया गया। सीओ ने बताया कि गोदाम में उपलब्ध स्टॉक को वितरण पंजी से मिलान कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्च माह का राशन डीलर को समय पर निर्गत किया जा चुका है।

सीओ विकास पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन लाभुकों ने अब तक राशन का उठाव नहीं किया है, वे 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपना राशन ले लें, अन्यथा उसका उठाव लेप्स मान लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई लाभुक वर्तमान डीलर से राशन नहीं लेना चाहता है और किसी अन्य डीलर से टैग होना चाहता है, तो वह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ऐसा कर सकता है।

वहीं, 4 अप्रैल को दुकान बंद रखने के मामले में डीलर रामस्वरूप राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीओ ने कहा कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!