Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि:
उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा ही अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन मझिआंव प्रखंड के रामपुर पंचायत, सोनपुरवा पंचायत और बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत में किया गया। तीनों शिविरों का उद्घाटन बीडीओ, प्रमुख, जिप सदस्य, नोडल पदाधिकारी एवं मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तीनों शिविरों में प्राप्त आवेदन–निष्पादन विवरण
- रामपुर पंचायत:
- कुल प्राप्त आवेदन – 1258
- निष्पादित – 108
- लंबित – 1150
- सोनपुरवा पंचायत:
- कुल आवेदन – 621
- निष्पादित – 79
- लंबित – 542
- ओबरा पंचायत (बरडीहा प्रखंड):
- कुल आवेदन – 427
- निष्पादित – 102
- लंबित – 325
तीनों शिविरों में कुल 2306 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 289 आवेदन का ही निष्पादन हो सका, जबकि 2017 आवेदन लंबित रह गए।
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, कई सेवाओं का वितरण
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए।
इस दौरान—
- जॉब कार्ड वितरण
- महिलाओं की गोद भराई
- धोती–साड़ी वितरण
- अबुआ आवास योजना से संबंधित कार्य
- पहचान पत्र वितरण
- किसानों के खेत की मिट्टी जांच के प्रमाणपत्र वितरण
जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी, बीडीओ सह सीओ श्रीमति कनक, राजेश कुमार, प्रमुख आरती दुबे, जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, मुखिया कुमारी छाया, अख्तर ख़ान, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य गुलाब देवी, पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार यादव, सुनीता देवी, सीआई धनलाल उरांव, बंशी पाठक, सहायक ऑपरेटर आनंद कुमार, शतीश सिंह, श्यामा कांत विश्वकर्मा, एटीएम दयानंद पांडे, एमपीडब्ल्यू मनीष कुमार ठाकुर सहित तीनों प्रखंडों के अंचल व प्रखंड के सभी सहायक ऑपरेटर, कर्मी, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग और एएनएम जूलियाना लकड़ा आदि मौजूद रहे।2306












