रामनवमी पर बंशीधर नगर में निकली भगवा बाइक शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्रीराम सेना की ओर से तिरंगा और भगवा झंडे के साथ भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत रक्सा गांव स्थित लालाबागी हनुमान मंदिर से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद की गई।

शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-75 होते हुए चेचरिया और फिर ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर पहुंची। इसके बाद दक्षिण मोहल्ला, सब्जी बाजार होते हुए पुनः एनएच-75 पर आकर बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़, भवनाथपुर मोड़, पेट्रोल पंप, जंगीपुर, उसका कला, जतपुरा गांव से होते हुए आशुतोष महादेव मंदिर पाल्हे कला तक पहुंची। वापसी में यह शोभायात्रा बस स्टैंड पर आकर संपन्न हुई।

पूरे जुलूस के दौरान श्रीराम भक्त ‘जय श्रीराम’, ‘जय हनुमान’, ‘हर हर महादेव’, ‘जय भवानी’ जैसे जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बनाए हुए थे।

इस शोभायात्रा में भवनाथपुर विधायक एवं श्रीराम सेना के मुख्य संरक्षक अनंत प्रताप देव, संरक्षक दीपक प्रताप देव, मानवेंद्र प्रताप देव, सेनाध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, अमरनाथ पांडेय, ओम प्रकाश चौबे, अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, बबलू जायसवाल, संजीत कुमार उर्फ छोटू पॉपुलर, रुपेश कुमार उर्फ पप्पू अनमोल, कामता प्रसाद, कमलेश मेहता, मिंटू कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, बबलू केशरी, संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!