रामनवमी को लेकर बंशीधर नगर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद – ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): रामनवमी महोत्सव को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च ऊंटरी थाना परिसर से शुरू होकर गोसाईबाग, बंशीधर मंदिर, बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हों मोड़ होते हुए भवनाथपुर मोड़ तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में गश्त की और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर
डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार का भड़काऊ या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय थाना से संपर्क करें। प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ड्रोन से होगी निगरानी
डीएसपी ने बताया कि रामनवमी जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा।

शांति व सौहार्द की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जा सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी
फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!