रामगढ़ सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्ची घायल, हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में शनिवार की दोपहर टेंपो पलटने से टेंपो पर सवार पति-पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी छोटू भुइयां उम्र 35 वर्ष,पत्नी प्रमिला देवी उम्र 25 वर्ष और उनका दो वर्षीय बच्ची प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर छोटू भुइयां टेंपो पर सवार होकर अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रामगढ़ रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बांसडीह गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार पति-पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में तीनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।वहीं घटना के बाद से टेंपो चालक फरार बताया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!