रामगढ़ में बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने रौंदा, 3 बच्चों सहित 4 की मौत, हादसे के बाद मचा कोहराम

Location: रांची

रामगढ़:  रामगढ़ जिले में बुधवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. यह दर्दनाकल हादसा रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई. एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी. एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हादसे के बाद कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. अभिभावकों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान आलू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया. बच्चों की मौत के बाद घटनास्थल चीत्कार मच गई. मृतकों के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं. घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलते ही रामगढ़ की विधायक ममता देवी मौके पर पहुंच गईं हैं.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!