Location: Meral
मेराल (गढ़वा): मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल चौक के दुर्गा पूजा पंडाल में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा प्रवचन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा वाचक धीरूभाई जी महाराज प्रतिदिन रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीराम की लीला से सराबोर कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार साह, संजय भगत, विजय प्रसाद, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी, डॉ. दीपक कुमार यादव, अभिषेक कुमार मेहता, द्वारिका प्रसाद एवं लल्लू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस शुभ अवसर पर मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, मनोज कुमार जायसवाल, अमित साह, राज गुप्ता, गोवर्धन शर्मा, सत्येंद्र जायसवाल, कृष्णा कुशवाहा, संजीव कश्यप, रामप्रवेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक श्रीराम कथा का रसपान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन धनंजय चौधरी ने किया।












