राज्य स्तरीय प्रथम ‘लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता’ का भव्य समापनलातेहार (बालिका) और गुमला (बालक) टीम बने चैंपियन

Location: रांची



रांची, 27 जुलाई 2025।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन आज बीआईटी मेसरा, रांची में हुआ। समापन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ. इंद्रनील मन्ना और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग मंचासीन थे।

मुख्य अतिथि सौरभ तिवारी ने कहा, “इस प्रतियोगिता ने झारखंड के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। बच्चों में जो अनुशासन और उत्साह देखने को मिला, वह निश्चित रूप से राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ भविष्य में भी शिक्षा विभाग को हरसंभव सहयोग देगा।”

कुलपति डॉ. मन्ना ने कहा, “झारखंड जैसे खनिजों से समृद्ध प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भी कोई कमी नहीं है। यह प्रतियोगिता उसी की मिसाल है।”

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजन सचिव श्री सोरेंग ने कहा कि “हर प्रतिभागी बच्चा अपने आप में एक ‘लिटिल चैंप’ है, जिन्होंने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।”

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों से आए 576 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक और बालिका वर्ग में हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले दर्शनीय रहे:

बालिका वर्ग:

  • पहला सेमीफाइनल: लातेहार ने पलामू को 2-0 से हराया
  • दूसरा सेमीफाइनल: पश्चिमी सिंहभूम ने सरायकेला को 2-0 से हराया
  • फाइनल: लातेहार ने पश्चिमी सिंहभूम को 1-0 से हराकर खिताब जीता
  • तीसरा स्थान: पलामू ने सरायकेला को 1-0 से हराया

बालक वर्ग:

  • पहला सेमीफाइनल: गिरिडीह ने दुमका को 5-0 से हराया
  • दूसरा सेमीफाइनल: गुमला ने साहिबगंज को 2-1 से हराया
  • फाइनल: गुमला ने गिरिडीह को 2-0 से हराया
  • तीसरा स्थान (ट्राई ब्रेकर): साहिबगंज ने दुमका को 6-5 से हराया

व्यक्तिगत पुरस्कार:

बालिका वर्ग:

  • मैन ऑफ द मैच: महिमा मिंज (लातेहार)
  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट: शकुंतला तमसोई (प. सिंहभूम)
  • बेस्ट गोलकीपर: संध्या तमसोई (प. सिंहभूम)

बालक वर्ग:

  • मैन ऑफ द मैच: पवन उरांव (गुमला)
  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट: मुंशी मरांडी (साहिबगंज)
  • बेस्ट गोलकीपर: आनंद मुर्मू (गिरिडीह)

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि सौरभ तिवारी, कुलपति डॉ. इंद्रनील मन्ना और आयोजन सचिव धीरसेन सोरेंग ने संयुक्त रूप से प्रदान किए।

मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया।

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!