रंका में सड़क दुर्घटना: रोजगार सेवक गंभीर रूप से घायल

Location: Ranka

रंका (गढ़वा) :- रंका-गोदरमाना मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे भदुआ घाटी के समीप कन्या पत्थर के तीखे मोड़ पर एक सड़क हादसा हुआ। रंका प्रखंड के कटरा पंचायत सचिवालय में कार्यरत रोजगार सेवक दयानंद सिंह अपनी मोटरसाइकिल से भंडरिया थाना क्षेत्र के बघवार गांव स्थित घर लौट रहे थे, तभी उनकी दुर्घटना हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भिजवाया। इसके साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले गए, जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दयानंद सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सिर की चोट को देखते हुए परिजनों ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!