रंका में थाना दिवस पर जमीन विवाद एवं घरेलू विवाद किया गया निबटारा

Location: Ranka

रंका राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जमीन विवाद एवं घरेलू विवाद से संबंधित मामलों का निबटारा किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप, अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार,अंचल निरीक्षक परमानंद गुप्ता, तथा कई अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में रंका प्रखंड के आधार दर्जन गांवों से आए डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें जमीन विवाद के मामले को लेकर चौबीस आवेदन आए जिसमें बीस आवेदन जमीन विवाद से संबंधित थे और चार आवेदन घरेलू विवाद से संबंधित थे जिनमें बारह विवादों का तत्काल निपटारा किया गया बाकी आठ मामलों में कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षक को स्थल निरीक्षण के पश्चात रिपोर्ट सौंपने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया वहीं घरेलू विवाद से संबंधित चार मामलों में आपसी बातचीत एवं मध्यस्थता कर निबटारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने थाना दिवस पर विवादों के शिघ्र निबटने से काफी खुश दिखे एवं सरकार के कदम की सराहना की थाना प्रभारी ने बताया कि हर मंगलवार को थाना दिवस आयोजित किए जाएंगे तथा वर्षों से लंबित मामलों का शिघ्रातिशिघ्र निबटारा किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!