रंका: भंडरिया मोड़ पर लगी आग से सागवान के हजारों पौधे जलकर खाक

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): रंका पूर्वी वन क्षेत्र के भंडरिया मोड़ स्थित सागवान प्लांटेशन में शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई, जिससे हजारों की संख्या में सागवान के पौधे जलकर राख हो गए। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ब्वायलर की मदद से आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भंडरिया मोड़ पर स्थित दुकानों के पास नशेड़ी और असामाजिक तत्वों द्वारा जलती बीड़ी-सिगरेट लापरवाही से फेंके जाने के कारण आग लगने की आशंका है। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और वन विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति उठानी पड़ रही है।

रंका पश्चिमी वन क्षेत्र के वनपाल अनिमेष दूबे ने बताया कि बीते एक सप्ताह से जंगल किनारे बसे कुछ गांवों के लोग महुआ चुनने के दौरान आग लगाकर छोड़ देते हैं, जिससे आग तेजी से फैल जाती है। सूचना मिलने तक जब वनकर्मी मौके पर पहुंचते हैं, तब तक भारी नुकसान हो चुका होता है। आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधनों और मैनपावर की जरूरत होती है, लेकिन विभाग को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

जंगलों में आग लगने के कारण हाथियों के झुंड ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे इंसानी जीवन और संपत्ति को भी खतरा हो रहा है। वन विभाग द्वारा पूर्वी और पश्चिमी वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया था, लेकिन इसका कोई ठोस असर नहीं दिखा। वन कर्मियों ने आशंका जताई है कि भंडरिया मोड़ पर असामाजिक तत्वों द्वारा लापरवाही से जलती बीड़ी-सिगरेट फेंके जाने के कारण ही यह आग लगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!