रंका प्रखंड में आदेशों की अनदेखी, कृषि व्यवस्था चरमराने के कगार पर

Location: Ranka

रंका (गढ़वा) :- झारखंड सरकार के पंचायती राज निदेशक और जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों को दरकिनार कर रंका प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से चौदह पंचायतों का संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियुक्त जनसेवकों को उनके मूल कार्य से हटाकर पंचायत सचिव का कार्य कराया जा रहा है, जिससे कृषि व्यवस्था चरमराने की कगार पर पहुंच गई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रखंड कार्यालय में वर्षों से जमे कुछ प्रभावशाली अधिकारियों के इशारे पर ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) द्वारा अंतिम निर्णय लिए जा रहे हैं। इस संबंध में समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता यैवंत चौधरी ने बताया कि झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के निदेशक निशा उरांव और जिला प्रशासन द्वारा कई पत्रों के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जनसेवकों को पंचायत सचिव के पदभार से मुक्त किया जाए।

उन्होंने बताया कि पंचायती राज निदेशक के पत्रांक 29 (दिनांक 4-01-2024), जिला पंचायती राज पदाधिकारी के ज्ञापांक 52 (दिनांक 13-01-2024), अनुमंडल पदाधिकारी रंका के पत्रांक 337 (दिनांक 3-06-2024) सहित कई निर्देश जारी किए गए, लेकिन इनका अनुपालन आज तक नहीं हुआ। इसके बावजूद पांच जनसेवकों से जबरन पंचायत सचिव का कार्य लिया जा रहा है, जिससे पंचायतों में सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है।

श्री चौधरी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से जारी इस कार्यसंस्कृति के कारण कृषि सेवा से जुड़े किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय होती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!