रंका के तेनूडीड गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति, महिलाओं और बच्चों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत रंका थाना क्षेत्र के तेनूडीड गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बदहाल है। केंद्र में गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को भी आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों की सुविधा के नाम पर जारी राशि का बंदरबांट हो रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग बहुल इस इलाके में मानवाधिकार जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। आज भी महिलाएं और बच्चे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। केंद्र के निर्माण के साथ शौचालय केवल औपचारिकता के तहत बनाया गया, जो अब उपयोग लायक नहीं है।

महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण न किए जाने के कारण सेविका और सहायिका द्वारा पोषाहार वितरण में लगातार कटौती की जा रही है। पेयजल के लिए लगाए गए पानी टंकी और नल से गंदा और काई युक्त पानी निकल रहा है, जिसे लोग मजबूरी में पी रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!