Location: Manjhiaon
मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के मेन बाजार स्थित बाजार समिति में यंग स्टार क्लब द्वारा कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति कनक, पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो एवं महंत केशव नारायण दास मौजूद रहे।
कन्याओं के पैर धोकर पूजन किया गया, उन्हें श्रृंगार सामग्री व नगद भेंट कर भोजन कराया गया।
इसके बाद भंडारे का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
बुधवारीय साप्ताहिक बाजार के कारण आयोजन स्थल पर विशेष भीड़ देखी गई।
डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन दशहरा की रात 9 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज कमलापुरी एवं संचालन अशोक कमलापुरी ने किया।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।












