मेराल में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, दशहरा विसर्जन पर रहनुमा सोसायटी ने श्रद्धालुओं को कराया जलपान

Location: Meral

मेराल (गढ़वा), 3 अक्टूबर 2025:
मेराल प्रखंड के चरका पत्थर मस्जिद के पास रहनुमा सोसायटी द्वारा शुक्रवार को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए दशहरा पूजा प्रतिमा विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए बेसन का हलवा और जलपान की व्यवस्था की गई। यह पहल सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व सोसायटी के संरक्षक अतहर अली अंसारी ने किया, जबकि मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ संजय कुमार पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच खुद हलवा और जलपान वितरित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर अतहर अली अंसारी ने एसडीओ संजय कुमार पांडे को शाल और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

एसडीओ श्री पांडे ने अपने संबोधन में कहा,

“मेराल में इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में आपसी मेल-जोल और सद्भाव का वातावरण बनता है। यह पहल वास्तव में सराहनीय है और इससे दोनों समुदायों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।”

अतहर अली अंसारी ने कहा कि विसर्जन जुलूस इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था रहनुमा सोसायटी की ओर से की गई है।

“हम चाहते हैं कि इस तरह के आयोजनों से दोनों समुदायों के बीच प्रेम, सम्मान और भाईचारे का रिश्ता मजबूत हो,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में सदर मुख्तार अंसारी, इमाम मेहंदी, रेयाज अंसारी, फारूक अंसारी, सद्दाम अंसारी, बेलाल अहमद, शहादत अंसारी, जावेद अंसारी, मुश्ताक अंसारी, मोहम्मद कादरी, इकबाल अंसारी, मुनीर अंसारी, शाहिद अंसारी, दानिश अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह कार्यक्रम धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!