मेराल में क्रेशर व्यवसायी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। रविवार सुबह करीब 11 बजे मेराल बंका स्टेशन रोड स्थित अपने कार्यस्थल पर क्रेशर व्यवसायी रामप्रवेश गुप्ता पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गुप्ता इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। जांच में टेक्निकल सेल की भी मदद ली जाएगी।

व्यवसायी रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि जीएन स्कूल के पास अपनी बाउंड्री के अंदर गेट लगाने का काम कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने जान मारने की नीयत से गोली चला दी। वे जान बचाने के लिए दौड़ते हुए धान के खेत में गिर पड़े। हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

गुप्ता ने मेराल थाना में आवेदन देकर बताया कि 8 अगस्त को दो मोटरसाइकिल सवार लोग उनके क्रेशर पर पहुंचे थे और उन्हें खोज रहे थे। इसके बाद मोबाइल नंबर 7370081478 और 7739845696 से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। आवेदन में लोवादाग गांव के इद्रिश अंसारी और जावेद अंसारी के नाम का उल्लेख किया गया है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!