Location: Meral
मेराल। थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में वृद्धि से लोग दहशत में हैं। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने लगमा बस स्टैंड के समीप एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, वहीं लातदाग गांव में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
गांववालों के अनुसार, लातदाग निवासी अखिलेश यादव और मदन मोहन रजक के घर में चोरी हुई है। दोनों प्रभावित परिवारों ने घटना की लिखित शिकायत मेराल थाना में दर्ज कराई है। वहीं लगमा बस स्टैंड के पास दुकानदार अखिलेश सोनी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। इस मामले में भी पीड़ित ने पुलिस को आवेदन सौंपा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची और छानबीन की। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सोहवरिया गांव में भी दो घरों में चोरी हुई थी। क्षेत्र में अचानक बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग सशंकित और भयभीत हैं तथा पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं












