मेराल एसडी मेमोरियल एकेडमी में दिल्ली लाल किला घटना के पीड़ितों की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा आयोजित

Location: Meral

मेराल। एसडी मेमोरियल एकेडमी स्कूल में बुधवार को दिल्ली लाल किले के पास हुई दुखद घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नियमित रूप से होने वाली असेंबली के बाद न्यूज रीडिंग के दौरान विद्यार्थियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके उपरांत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से एक मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से पूरा देश मर्माहत है। उन्होंने बताया कि इस घटना में हिंदू-मुस्लिम सहित कई परिवारों के लोग मारे गए तथा कई लोग घायल हुए हैं।
शोक सभा में प्राचार्य अरुण राम, अमरेंद्र कुमार मिश्र, गौतम कुमार, रंजीत शाह, पीयूष पांडे, मृत्युंजय पांडे, जयप्रकाश पांडे, देवकृति टोप्पो, अणिमा कुजूर, मीना केरकेट्टा, नसरीन खातून, अंशु कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!