मेदिनीनगर में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार और भेजा गया जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर: शहर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल (JH03 AP 4920) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि 10 फरवरी को रेडमा रांची रोड निवासी जितेंद्र कुमार सोनी ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला संख्या 74/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बिहार के संजीत ओझा की गिरफ्तारी
गुप्त सूचना के आधार पर विसफुट्टा पुल के पास से बिहार, औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी संजीत ओझा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि संजीत ओझा पहले भी ड्रोन कैमरा लूट मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
छापेमारी दल में टीओपी वन प्रभारी अनिल सिंह, एसआई आशुतोष रजक, राजेश चंद्रवंशी, रमेश हवलदार, प्रमोद यादव, मुकेश कुमार सिंह, अमित कुमार, सूर्यनाथ सिंह और मिथिलेश प्रसाद शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!