मुहर्रम को लेकर श्री बंशीधर नगर में अंजुमन कमेटी की बैठक, इंतजामिया कमेटी का गठन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कर्बला मैदान में सोमवार को अंजुमन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंजुमन कमेटी के सदर तौहीद खान ने की। बैठक में आगामी मुहर्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया।

नवगठित कमेटी में महमूद आलम और अरसुद्दीन खान को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, लाल बाबू खान को कमेटी का सदर, मुराद खान को खजांची, डॉ. शेर मोहम्मद खान को सेक्रेटरी तथा अलाहू खान को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सदर तौहीद खान ने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि मुहर्रम का आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होना चाहिए।

मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर लाल बाबू खान ने कहा, “समाज के लोगों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा।” बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि मुहर्रम का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप से किया जाएगा।

बैठक में सरपरस्त शमीम खान, सदर तौकीर आलम, खुर्शीद खान, फुल्टून खान, अख्तर खान, अजूबा खान, रागिब खान, सालतीन खान, सहीद खान, जलील खान सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!