मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपहरणकर्ता चन्द्रेश बैठा गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Location: सगमा

सोनभद्र, पिपरी: गढ़वा जिले के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के पि परी थाना पुलिस को सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी अपहरणकर्ता चन्द्रेश कुमार बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त को पिपरी थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची का अपहरण टॉफी देने के बहाने कर लिया गया था। इस मामले में चन्द्रेश कुमार बैठा, पुत्र जगदीश बैठा, निवासी पुतुर गांव, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) को नामजद आरोपी बनाया गया था। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे थे, और उसकी सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात पुलिस टीम ने धौकी नाला के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा पाकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत सीएससी म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

🔫 बरामदगी:

  • एक तमंचा (315 बोर)
  • एक जिंदा कारतू
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!