मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के डिफॉल्टर ऋणधारकों को अंतिम चेतावनी, 31 दिसंबर 2025 तक बकाया जमा करने का निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा जिला कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले सभी डिफॉल्टर ऋणधारकों को अंतिम चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी लाभार्थी 31 दिसंबर 2025 तक अपना पुराना बकाया अनिवार्य रूप से जिला कल्याण कार्यालय में जमा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला कल्याण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित समय सीमा तक बकाया राशि जमा नहीं करने वाले डिफॉल्टर ऋणधारकों और उनके गारंटरों के नाम अखबार में प्रकाशित किए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड से लिंक उनके बैंक खातों को फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजा जा रहा है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने झारखंड सरकार द्वारा स्वरोजगार सृजन के उद्देश्य से दी गई रियायती दर पर ऋण की राशि का निजी कार्यों में दुरुपयोग किया है, उसे गबन के समतुल्य माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अंतिम कार्रवाई की जाएगी।
जिला कल्याण विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्रवाई के लिए संबंधित डिफॉल्टर स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा, प्राथमिकी दर्ज कराने और ऋण वसूली की प्रक्रिया में आने वाले सभी खर्च भी उन्हीं से वसूले जाएंगे।
विभाग ने सभी ऋणधारकों से अपील की है कि वे समय पर अपनी मासिक किस्तों का भुगतान करें, क्योंकि उन्हीं राशि के रीसायकल मोड से नए आवेदकों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यदि बकाया जमा नहीं किया गया, तो नए लाभार्थियों को लोन देना संभव नहीं हो पाएगा।
जिला कल्याण विभाग, गढ़वा ने सभी संबंधित लोगों से समय रहते बकाया राशि जमा कर कानूनी कार्रवाई से बचने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!