मुखिया फूलमंती देवी ने ली समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं पर चर्चा

Location: Meral

मेराल। प्रखंड के हासनदाग पंचायत में शनिवार को मुखिया फूलमंती देवी की अध्यक्षता में वीडियो के निर्देशानुसार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विकास, शिक्षा, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य, जलसहिया, जन वितरण प्रणाली, प्रज्ञा केंद्र, किसान मित्र और स्वयंसेवकों सहित विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं और कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

बैठक में जन वितरण प्रणाली में ई-केवाईसी प्रक्रिया और नए लाभुकों के नाम जोड़ने, आंगनबाड़ी केंद्र दुनुखाड़ में शौचालय मरम्मत व रंगाई-पुताई, हासनदाग पश्चिमी आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार, महिला समूह के लिए रेजो गांव में सरकारी भवन की मांग, और स्वयंसेवकों के लंबित मानदेय भुगतान का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, महिला समूहों में नए सदस्यों को जोड़ने पर भी सहमति बनी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, मध्य विद्यालय हासनदाग व रेजो, रेजो व हासनदाग के जन वितरण प्रणाली दुकानों, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया और राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर मुखिया ने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण मांगा।

इस अवसर पर बीडीसी नंदु चौधरी, रोजगार सेवक रघुवर राम, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, विवेकानंद चौबे, रामाशंकर चौबे, यासीन अंसारी, उषा कुमारी, अनीता भारती, सोनी देवी, डोली देवी, प्रदीप चौबे, अनामिका देवी, गीता देवी, मानदेव बैठा, रंजीत कुमार चौबे, सूर्य देव चौधरी, संगीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!