
Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत के मुखिया शह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने पलामू वासियों को बकरीद पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दिया है। मुखिया अनुज त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश में आज बकरीद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय का यह बड़ा पर्व न केवल त्याग का पैगाम देता है, बल्कि अल्लाह की राह में खुद को भी समर्पित करने का जज्बा पैदा करता है।मुस्लिम लोग पैगंबर इब्राहीम को याद करते हैं। इस दिन लोग जानवर की कुर्बानी देकर अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर सभी को इस मुबारक दिन पर ढेर सारी खुशियां और समृद्धि दें।इस ईद पर आपकी सभी दुआएं कबूल हों और आपका जीवन खुशियों से भर जाए। उन्होंने कहा की बकरीद त्योहार मुसलमानों में विशेष महत्व हैं। अल्लाह के हुक्म के आदेशों पर अमल करना , उसकी राह में सब कुछ कुर्बान कर देना ही बकरीद के त्योहार का मुख्य मकसद है।उन्होंने कहा की बकरीद एक ऐसा त्योहार है जो हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह उत्सव दोनों समुदायों के बीच आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देता है।