मारपीट के मामले में रोजगार सेवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Location: Meral

मेराल:्््््

मेराल। पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोंदा गांव निवासी नागवंत प्रजापति, पिता जगदीश प्रजापति के रूप में हुई है। वह विशुनपुरा प्रखंड में मनरेगा विभाग के अंतर्गत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मई को गोंदा गांव के ही राजेश प्रजापति ने थाने में आवेदन देकर जानलेवा हमले की शिकायत की थी। आवेदन में बताया गया कि जब वह अपने खेत में मिट्टी कटवा रहा था, उसी दौरान गांव के गौतम प्रजापति, नागवंत प्रजापति एवं कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर लोहे के रॉड, डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में राजेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजेश को बचाने पहुंचे उनके पिता मुंशी प्रजापति को भी हमलावरों ने सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने घायल अवस्था में मेराल थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और नागवंत प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!