मामूली विवाद में अधेड़ को गोली मार कर किया घायल,रांची रेफर

Location: पलामू

पुलिस आरोपियों को पड़कर थाना में कर रही पूछताछ

मेदिनीनगर।पलामू होली की पार्टी के दौरान दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था. इस विवाद में दो पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है. यह घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया की है।रविवार की देर रात निमिया में होली को लेकर पड़ोसियों के बीच पार्टी चल रही थी. इसी पार्टी में धीरेंद्र कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह नामक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था. विवाद के बाद विजय कुमार सिंह अपने घर गया और हथियार लेकर धीरेंद्र कुमार सिंह के घर पहुंचा और उसे गोली मारकर घायल कर दिया।गोली धीरेंद्र कुमार सिंह के पीठ में लगी है. उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया है।पाटन के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मौके से विजय कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से भी रंजिश थी, होली की पार्टी के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था इसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक जेएमएम का नेता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!