मानस मंडली गढ़वा को अखंड का 500वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ के लिए, अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में मिला अनुमति

Location: Garhwa

मानस मंडली गढ़वा को अखंड 500वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ के लिए, अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडपम में 30 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से अनुमति मिल गई है।

मानस मंडली के मुख्य गायक अरुण दुबे तथा संरक्षक द्वारिका नाथ पांडे ने बताया कि ऐतिहासिक सुंदरकांड पाठ का 500वा आयोजन के लिए अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडपम में 241 लोगों को प्रवेश की अनुमति मिल चुकी है। द्वारिका नाथ पांडे ने बताया कि 28 जुलाई को 241 मानस सदस्यों की टीम अयोध्या के लिए ट्रेन से प्रस्थान करेगी। श्री राम मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ करने की अनुमति प्राप्त होना सिर्फ गढ़वा के लिए नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। मानस मंडली के लोगों ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा उक्त आयोजन के लिए अनुमति मिलने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंडली के सदस्यों का 11 वर्षों की कठिन साधना का प्रतिफल है कि भगवान राम एवं हनुमान जी की कृपा से यह दुर्लभ एवं ऐतिहासिक अवसर हम लोगों को प्राप्त हो सका। अयोध्या यात्रा एवं कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए श्री पांडे ने बताया कि अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद वहां के संत समाज द्वारा सभी मानव से मंडली के सदस्यों का स्वागत किया जाएगा तथा बप्पा ऋषिकेश आश्रम एवं निष्काम भवन में प्रवास एवं नैवेद्य की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी 241 लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना पहचान पत्र साथ में रखेंगे तथा सभी लोग एक तरह का परिधान धारण करेंगे। लोगों ने बताया कि अयोध्या के महान संत बाल स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज, प्रबंधक राजकुमार जी कैप्टन बी एन मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!